Friday, June 2, 2017
एक लड़की (Poem in hindi)
बड़ी बड़ी आंखें हैं जिस लड़की की ,
चांदनी के सामान सुन्दर है वो लड़की ,
जिस से मैं प्यार करता हूँ।
गुलाब के सामान लाल है जिसके गाल,
हंसी भरी मुस्कान जिससे चेहरे की है मुस्कान,
ऐसी लड़की से मैं प्यार करता हूँ।
दिल है जिसका नाजुक,
भूत भूकम्पों से डरती है जो लड़की,
ऐसी लड़की से मैं प्यार करता हूँ।
माता पिता को आदर्श मानती है जो लड़की,
माता पिता के हर काम आती है जो लड़की,
ऐसी लड़की से मैं प्यार करता हूँ।
दूसरों को अपनी बातों से हँसाने वाली,
दूसरों को सुख देने के लिए खुद को दुःख देती है वो लड़की,
ऐसी लड़की से मैं प्यार करता हूँ।
मुझे पढ़ने के लिए प्ररित करती थी वो लड़की,
मुझे अच्छे बुरे की पहचान करबाती थी वो लड़की,
ऐसी लड़की से मैं प्यार करता हूँ।
गाना सुनना जिसकी है शौकीन,
आपने गाना सुनने से सभी को करती है परेशान,
ऐसी लड़की से मैं प्यार करता हूँ।
Please like,comment,share my Poem if You will like it.....
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment